जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग वितरण व योजनाओं का लाभ दिलाने को जनपदभर में लगाए जाएंगे विशेष शिविर
टिहरी गढ़वाल, 07 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जनपदभर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य उन दिव्यांगजनों को लाभ पहुँचाना है, जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं।
शिविरों में दिव्यांग प्रमाण-पत्र तैयार करना, यूडीआईडी कार्ड बनाना, कृत्रिम अंग (व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, छड़ी आदि) वितरण, तथा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, लाभार्थियों के आधार-बैंक खाते लिंक, योजनाओं का भौतिक सत्यापन, प्रचार-प्रसार और नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे।
डीएम ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास और राजस्व विभाग को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि दिव्यांगजनों को शिविर से अधिकतम लाभ मिल सके।
📍 स्वास्थ्य शिविरों का कार्यक्रम
-
17 सितम्बर – सीएचसी थत्यूड़ (विकासखंड जौनपुर)
-
18 सितम्बर – सीएचसी छाम (विकासखंड थौलधार)
-
22 सितम्बर – सीएचसी चंबा
-
23 सितम्बर – सीएचसी खाड़ी (विकासखंड नरेन्द्रनगर)
-
25 सितम्बर – सीएचसी कीर्तिनगर
-
26 सितम्बर – सीएचसी देवप्रयाग
-
27 सितम्बर – सीएचसी हिण्डोलाखाल (विकासखंड देवप्रयाग)
-
29 सितम्बर – सीएचसी प्रतापनगर
-
30 सितम्बर – सीएचसी चौण्ड (विकासखंड प्रतापनगर)
-
01 अक्टूबर – सीएचसी मदननेगी (विकासखंड जाखणीधार)
-
02 अक्टूबर – सीएचसी बेलेश्वर (विकासखंड भिलंगना)
शिविरों के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
