पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने की पुष्टि
नई दिल्ली। अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं… उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया: AIIMS, नई दिल्ली
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पुष्टि ने की।
देश भर में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक देश भर में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी स्थानों पर आधा झुका रहेगा जहां इसे पारंपरिक रूप से प्रदर्शित किया जाता है, और सभी आधिकारिक मनोरंजन निलंबित रहेंगे।
