लापता श्रीमती निशा रावत का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं
गजा, टिहरी। निरन्तर जारी सुरागरसी के बाबजूद भी रविवार से लापता श्रीमती निशा रावत का पांच दिन बाद भी अभी तक पता नहीं लग पाया है।
बताते चलें कि तहसील गजा अंतर्गत ग्राम चमोगी निवासी श्रीमती निशा रावत (उम्र 23 वर्ष) पत्नी श्री विजय सिंह रावत रविवार 9 जून 2024 दोपहर को एक बजे घर से बिना बताये चली थी। श्रीमती निशा के समय पर घर न लौटने पर निशा के मायके वालों समेत गांववासियों ने संभावित स्थलों एवं कोटेश्वर झील में काफी तलाश की जा रही है।
मगर पांच दिन का समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उनके परिजनों द्वारा गजा चौकी में भी श्रीमती निशा की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस कर्मियों द्वारा भी लगातार श्रीमती निशा की सुरागरसी की जा रही है।
गुमशुदा श्रीमती निशा का कद 5 फिट 3 इंच, रंग गोरा, नाक, कान व आंख औसत, बाल काले लम्बे तथा हरे रंग का सूट सलवार पहने हुए है। उसके पैरों में चप्पल हैं।
यदि उक्त निशा रावत के सम्बन्ध में किसी को कोई जानकारी मिले तो निम्न नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
मोबा.- +91 7505510459, 958089771, 9720057914
