सीलबंद कक्षों, CCTV कैमरा निगरानी और सुरक्षा मानकों की समीक्षा; राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण
टिहरी/दिनांक 08 अगस्त, 2025
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने शुक्रवार को निर्वाचन उपकरणों के वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीलबंद कक्षों, एवं CCTV कैमरों की निगरानी प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने चारों कक्षों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक सीलबंद कक्ष के मुख्य द्वार की सील की जांच कर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और नियमित मॉनिटरिंग भी जारी रखें।
निरीक्षण के दौरान एडीएम अवधेश कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव गब्बर सिंह रावत, भाजपा से जयेंद्र पंवार, और बसपा के प्रदेश सचिव सुशील पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा की गई यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं चुनावी सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
