सड़क, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आपदा पुनर्निर्माण, पशुधन, कृषि-उद्यान सहित जनहित के मुद्दों पर सदस्यों ने रखा पक्ष; संबंधित विभागों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश
टिहरी/दिनांक 26 नवम्बर, 2025।
जौनपुर क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आज बुधवार को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख सीता पंवार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, बुनियादी समस्याओं, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा से जुड़े 80 से अधिक प्रस्ताव लिखित रूप में प्रस्तुत किए गए।
◾ जिलाधिकारी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय समस्याओं पर सदस्यों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि—
“हर विभाग की योजनाएं धरातल पर जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप और समयबद्ध रूप से लागू हों।”
उन्होंने जानकारी दी कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है तथा शेष मार्गों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। अगले माह इन कार्यों की शुरुआत होगी।
◾ स्वास्थ्य सुविधा: सत्यों में स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल उच्चीकरण की मांग
भरवा काटल (सत्यों क्षेत्र) में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने तथा सत्यों अस्पताल के उच्चीकरण की मांग पर सीएमओ ने कहा कि—
- जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को संस्तुति सहित शासन को भेजा जाएगा।
◾ आंगनबाड़ी केंद्रों की दूरी की समस्या
आंगनबाड़ी केंद्र की अधिक दूरी की समस्या उठने पर जिलाधिकारी ने—
- डीपीओ को निर्देश दिया कि संबंधित गांव का सर्वे करें
- आवश्यकता अनुसार दोनों स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजें।
◾ सड़कें, आपदा पुनर्निर्माण व जनसुविधाएं
सड़कों से संबंधित समस्याओं पर जिलाधिकारी ने लोनिवि सहित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।
रगड़ गांव की प्रधान ने अवगत कराया कि सितंबर 2025 की आपदा में—
- पुल बह गया
- तार-गरारी क्षतिग्रस्त हो गई
जिसके कारण बच्चों और आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित प्रस्ताव तैयार कर भेजने का आश्वासन दिया।
◾ अन्य प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा हुई
बैठक में निम्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई—
- पशुधन अधिकारी का रिक्त पद शीघ्र भरे जाने की मांग
- आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण
- उद्यान विभाग के सचल दल को बढ़ाने का प्रस्ताव
- सहकारिता समिति द्वारा बीज और खाद उपलब्धता
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित समस्याएँ
- मंजगांव–कालाबन मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार निर्माण
- बैट, मथलाऊ व डागू में आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव
◾ मनरेगा योजनाओं की स्थिति
जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने बताया कि—
- मनरेगा कार्यों की प्रगति संतोषजनक है
- धनराशि प्राप्त होते ही शेष भुगतान शीघ्र जारी किया जाएगा
◾ क्षेत्र पंचायत बिच्छु में जनसुविधाओं की मांग
क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण ने प्रस्ताव रखा कि बिच्छु क्षेत्र के कई गांवों—
- बिच्छु ठाल
- बुराड़ी
- द्वारगढ़
- कुदाऊ में सीसी, रैलिंग निर्माण और सार्वजनिक शौचालय जनहित में अत्यंत आवश्यक हैं।
बैठक में—
- ज्येष्ठ उप–प्रमुख जय कृष्ण उनियाल, कनिष्ठ उप–प्रमुख मंजू पंवार, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधानगण, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, तहसीलदार बीरम सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित रहे।
