राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आयोजित पोषण अभियान साइकिल रैली में विधायक व जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग
नई टिहरी: राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आयोजित पोषण अभियान साइकिल रैली में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार, एसडीएम संदीप कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय में गणेश चौक से बौराड़ी स्टेडियम तक पोषण राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह सितंबर 2023 के समापन अवसर पर जनजागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पोषण अभियान रैली को क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर डीपीओ शोहेब हुसैन, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
