स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कोठी मल्ली में चलाया सफाई अभियान
नकोटः स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत छाती के कोठी मल्ली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधान ग्राम पंचायत छाती विनोद कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी बीएस राणा के नेतृत्व में सफाई अभियान में स्वयं समूह की महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बढ़ चढकर शिरकत की।
इस मौके पर किरन उनियाल, अनिल कोठियाल, कृष्ण किशोर कोठियाल, शोभाराम कोठियाल, सुमन कोठियाल, मुकेश दास आदि ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई। ग्राम विकास अधिकारी बीएस राणा ने बताया कि स्वच्छता ही सेव पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सभी गांवों एवं तोकों में क्रमवार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
