फिटर और इलैक्ट्रीशियन व्यवसाय में डीएसटी (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) के तहत मिलेगा टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण, ₹8000 मासिक स्टाइपेंड और मुफ्त पीपीई किट का लाभ।
टिहरी, 25 सितम्बर 2025।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नई टिहरी की प्रधानाचार्य पल्लवी ने जानकारी दी कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री हीरा सिंह चौहान राजकीय आईटीआई नई टिहरी, NCVT में सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया जारी है। व्यवसायवार रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के इच्छुक अर्ह अभ्यर्थियों को संस्थान स्तर पर ‘पहले आओ, पहले पाओ‘ आधार पर भाग लेने का अवसर दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश लेने का अंतिम अवसर है। आईटीआई नई टिहरी में फिटर और इलैक्ट्रीशियन व्यवसाय में डीएसटी (Dual System of Training) के तहत एक साल संस्थान में प्रशिक्षण और एक साल टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को ₹8000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड, मुफ्त पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9897775247 और 9759059036 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
