आरएसएस धर्म जागरण समन्वय देहरादून महानगर के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती है दिव्य श्रीहनुमान चालीसा
देहरादून, डा.शोभा राम उनियाल, ब्यूरो: आरएसएस धर्म जागरण समन्वय देहरादून महानगर के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार को दिव्य श्रीहनुमान चालीसा करवाई जाती है। महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के हिन्दू नेशनल कालेज में 108 वीं हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन हेतु शहर में निमंत्रण पत्र बांटे गये।
महानगर दक्षिण के संयोजक अनिल केशव ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा अन्य विभिन्न संगठनों के लोगों ने सपरिवार सहभागिता की जिसके परिणाम स्वरूप भव्य आयोजन सम्पन्न हो सका। इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन करने पर धर्म जागरण समन्वय के प्राप्त मठ मंदिर प्रमुख तथा राष्ट्रीय दक्षणेश्वरी गोसेवा ट्रस्ट के संरक्षक महन्त विकास नाथ महाराज ने सभी स्वयंसेवको को बधाई प्रेषित की है।
कार्यक्रम का प्रारम्भ धर्म जागरण समन्वय के प्रान्त प्रमुख प्रचारक तु राज क्षेत्रीय सामाजिक सदभाव प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, आचार्य संजीव, कंचन घनसोला, विद्यायक सविता कपूर आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके पश्चात प्रसिद्व कथा वाचक व प्राप्त सह सस्कृति प्रमुख धर्मजागरण समन्वय आरएसएस ने कार्यक्रम में श्री हनुमान कथा का श्रवण करवाकर श्री हनुमान चालिसा का पाठ करवाया। कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक अनिल केशव ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रचारक व धर्मजागरण समन्वय आर एस एस के ऋतु राज ने कहा कि हम लोग अपनी मूल संस्कृति को दिन प्रतिदिन भूलते जा रहे हैं, जिसके परिवाण स्वरूप हमारे परिधान में भी परिवर्तन आ गया है। अपनी मूल संस्कृति को हमें अपने बच्चों को विरासत में प्रदान करते हुये अपने देवी-देवताओं की अपने पूर्वजो की तरह पूजा वंदना आदि संस्कारों में वचपन से देना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम अपने बच्चों को सस्कारवान बनाना चाहते हैं तो उन्हे संघ की शाखाओं के द्वारा ही संस्कारवान बनाया जा सकता है। सभी को अपने धर्म की रक्षा के लिए जाति-पांति का भेद मिटाकर एक सूत्र में बंधना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद की महामंत्री कंचन घनसोला ने की।
