कैंट विधानसभा में बैसाखी महोत्सव की धूम, संस्कृति के संग युवा कांग्रेस को मिला सम्मान
देहरादून के बल्लीवाला में आयोजित भव्य बैसाखी महोत्सव 2026 में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश
देहरादून।
देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित बैसाखी महोत्सव 2026 हर्षोल्लास, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपने परिवारों सहित सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक मंगलध्वनि एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पंजाबी लोक गीत, भांगड़ा, गिद्धा और पौराणिक विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को उमंग और उल्लास से सराबोर कर दिया।
बैसाखी पर्व की खुशियों को साझा करते हुए उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आयोजन ने न केवल उत्सवधर्मिता को जीवंत किया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बैसाखी का पर्व खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं तथा हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा में इस प्रकार का सांस्कृतिक समागम क्षेत्र की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया तथा प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों को सम्मान प्रदान कर उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से नवीन रमोला, मोहित मेहता मोनी, स्वाति नेगी, रविन्द्र सिंह रैना जूनियर, वंदना राही, जतिन कौशल, धर्मेंद्र सिंह, शुभम सैनी, कार्तिक बिरला, सैफ, अमरदीप सिंह, वैभव सोनकर, लक्ष्य कौशल, अनीस कुमार, त्रिशित नेगी, रोहित मित्तल, आसिफ कुरैशी, तरुण सोनी, अभिषेक मेहता, कृष्णा मारवाह, प्राचल नोनी, सिमरन पंवार और रिया राणा शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. राकेश भट्ट ने किया। आयोजन में वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व पार्षद चरनजीत कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पिया थापा, मोहित ग्रोवर, मोहन काला, सुमित खन्ना, अमृता कौशल, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, हेमंत माटा, संजय भारती, अंजू भारती, मंजू त्रिपाठी, गिरिराज हिन्दवान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा इस सफल आयोजन को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और युवा सहभागिता का जीवंत उदाहरण बताया।
