गजा में आयोजित स्वागत समारोह में जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा और जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती का हुआ अभिनंदन
गजा/टिहरी गढ़वाल:
गजा में आयोजित स्वागत समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा का अभिनंदन किया गया।
विकास खंड चम्बा के नवनिर्वाचित जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और उनके समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
यह बात उन्होंने नगर पंचायत गजा के सभा कक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में कही। इस अवसर पर जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा और जिला पंचायत सदस्य गौंसारी ताजबीर सिंह खाती का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि धार अकरिया मखलोगी क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क की भावना से ही विकास सम्भव है।
जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख की टीम विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै और विधायक किशोर उपाध्याय से भी सहयोग लेगी।
कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाती रहेंगी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों से सुझाव लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
स्वागत समारोह का संचालन व्यापार सभा गजा के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय रावत, सभासद जसवंत सिंह चौहान, पूर्व सभासद सुनील सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत जगेठी देवी सिंह रावत, भरत सिंह असवाल, प्रधान कुशबीर सिंह पुंडीर, विनय नेगी, पूर्व सैनिक कृष्णा ममगाई, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सजवाण, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, दिनेश चंद्र भट्ट, पूरण सिंह चौहान, यशपाल सजवाण, सुंदर सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
