चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बीना नेगी ने किया नामांकन
चम्बा: नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती बीना नेगी ने अपने समर्थन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ नगरपालिका चम्बा के पूर्व अध्यक्ष पियूष उनियाल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रत्याशी टिहरी विधानसभा के नरेंद्र रमोला, चम्बा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण, नगरपालिका चम्बा की अध्यक्ष सुमन रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शक्ति प्रसाद, पूर्व पीसीसी सदस्य उत्तम रावत, चंबा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, हरि सिंह मखलोगा, कुलदीप, गिरवर सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, संजय रावत अरशद आलम आदि उपस्थित कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती बीना नेगी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
