व्यास पीठ से आचार्य पं. महेश बहुगुणा कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा का रसपान, आयोजन पित्र मोक्ष हेतु समर्पित
चम्बा, टिहरी। चम्बा प्रखण्ड के देवरी तल्ली गांव में 14 से 20 मई तक दिव्य एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ से आचार्य पं. महेश बहुगुणा अपनी सुमधुर वाणी द्वारा कथा प्रेमियों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
यह धार्मिक आयोजन श्रीमती एवं श्री कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल द्वारा, अपने समस्त पितरों के मोक्षोद्धार हेतु, श्रद्धा एवं भावनापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।
इस महान यज्ञ में श्री कृष्ण प्रसाद सेमवाल, रामचन्द्र सेमवाल, कुन्दन सेमवाल, बुद्धि बल्लभ, गिरीश चन्द्र एवं गणेश प्रसाद सेमवाल यज्ञ सेवा में समर्पित रहेंगे।
14 मई को ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी, इसके उपरांत गणेश पूजन, भागवत मूलपाठ एवं मध्यान्ह कथा प्रवचन होंगे। कथा का समापन 20 मई</strong] को पूर्णाहुति, आरती एवं पितृ प्रसाद ग्रहण करने के साथ किया जाएगा।
आयोजक मंडल ने समस्त भागवत कथा प्रेमियों से प्रतिदिन इस ज्ञानमयी यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।
