महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर महानिदेशालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
देहरादून: महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना महानिदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर अपर निदेशक सूचना श्री आशिष त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनिया और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि गणतांत्रिक देश की बहुत बड़ी विशेषता यह होती है कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम पद तक पहुंचने का अधिकार देता है। मुख्य सचिव ने कहा कि हम अपने उत्कृष्ट निर्णयों और कार्यों से प्रदेश और प्रदेशवासियों के सकारात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री एल. फैनाई, सभी सचिव एवं अपर सचिव सहित सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
