श्रमजीवी पत्रकार यूनियन टिहरी के बलबीर नेगी अध्यक्ष व प्रदीप डबराल महामंत्री
टिहरी: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी व चुनाव अधिकारी देवेंद्र दुमोगा के देख-रेख में टिहरी गढ़वाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जनपद इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। यूनियन के गठन में प्रेस क्लब के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ व सहयोगी पत्रकार साथियों का अहम योगदान रहा।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में अध्यक्ष पद पर बलबीर नेगी, उपाध्यक्ष पद पर राजेश डियूंडी व विजय गुसांई, महामंत्री पद पर प्रदीप डबराल, सचिव पद पर शीशपाल रावत, प्रमोद चमोली, सीमा नैथानी व ज्योति डोभाल। कोषाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र भंडारी व संप्रेक्षक पद पर विजय पाल राणा को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शैलेंद्र भट्ट, विजय खण्डूड़ी, डीपी उनियाल, अब्बल रमोला, केशव रावत, अंकित मित्तल, मनमोहन रावत शामिल किये गये। प्रदेश कार्यकारिणी में गोविंद पुंडीर व रघु जड़धारी को शामिल किया गया।
