सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर नागणी में विद्या भारती द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण
नागणी, टिहरी: सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर नागणी में विद्या भारती द्वारा निर्धारित योजनानुसार विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें माननीय निरीक्षक शती बालक राम भट्ट प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर नैटवाड़ (उत्तरकाशी) तथा श्रीमान सुरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर भगवानपुर (हरिद्वार) का मार्गदर्शन सभी भैया बहनों को प्राप्त हुआ।
समस्त विद्यालय परिवार द्वारा निरीक्षक बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व वंदना प्रमुख श्रीमती कुसुम डबराल द्वारा निरीक्षक बंधुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनंतराम पेटवाल, श्री अनुराग बडोनी, श्री पदम गडोही, श्री प्रकाश बहुगुणा, श्रीमती अनीता पैन्यूली, श्रीमती कुसुम डबराल, श्रीमती मंजू रानी, श्रीमती ममता बिष्ट, श्रीमती सीमा डबराल, श्रीमती मनीषा, श्रीमती पूजा आदि आचार्य बंधु -भगिनी उपस्थित थे।
