स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नगर पालिका चंबा के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा किया गया श्रमदान
अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने किया नेतृत्व
दो हिस्सों में बंट कर श्रमदान टोलियों ने किया स्वच्छता कार्य
एफसीआई कॉलेज और मॉडर्न स्कॉलरशिप अकादमी के छात्रों ने दिया साथ
चंंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद के द्वारा के मुख्य बाजार, ऋषिकेश रोड और कॉलेज रोड की सफाई की गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुमन रमोला,अधिकारी उपेंद्र तिवारी तथा टोली नायक राजवीर सिंह पंवार, कृष्ण प्रसाद सेमवाल, ओम प्रकाश तिवारी और रुकम सिंह के नेतृत्व में समस्त कर्मचारी,स्वच्छक भाई- बहिने सम्मिलित हुई।
पालिका परिषद कार्यालय से गबर सिंह चौक होते हुए सुमन पार्क पर पंचप्रण शपथ लेने के बाद श्रमदान टीम दो भागों में विभक्त हुई। एक का नेतृत्व राजवीर सिंह पंवार और ओमप्रकाश तिवारी तथा दूसरी टोली का नेतृत्व कृष्ण प्रसाद सेमवाल और रुक्म सिंह के द्वारा किया गया। अभियान में एफसीआई चंबा तथा मॉडर्न स्कॉलरशिप अकादमी के बच्चों ने हिस्सा लिया।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ के नारे “श्रमदान-महादान, पितृपक्ष में वरदान” के साथ चार घंटे स्वयंसेवियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया और राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों, सभासदों, संबंधित विद्यालयों के स्टाफ और बच्चों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मॉडर्न स्कूल के मैनेजर बी एस रावत, प्रधानाचार्य के एस गुसाईं,सभासद विक्रम सिंह चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी, विजयलक्ष्मी चौहान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोमवारी लाल सकलानी तथा जगमोहन सिंह चौहान, धीरेंद्र पुंडीर, जगदीश सकलानी, दिनेश तिवाड़ी, शरद पुंडीर, पवन सेमवाल, गब्बर सिंह बिष्ट, सुरेश पंवार, सागर पुंडीर, हर्षित उप्रेती, बीना तोमर, सीमा पुंडीर, विजयपाल आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
