पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दिया सामाजिक एकता का संदेश
देहरादून।
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित मानभावन वेडिंग प्वाइंट में हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) द्वारा लोहड़ी पर्व का वार्षिकोत्सव इस वर्ष विशेष तैयारियों के साथ भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बिरादरी के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न समाजों के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत लोहड़ी प्रज्वलन कर प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया गया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए गए तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा, गिद्धा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, सामाजिक समरसता पर जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ बिरादरी की कार्यकारिणी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बिरादरी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग सदस्यों को सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता को और मजबूत करने की दिशा में इस वर्ष अन्य बिरादरियों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का सशक्त संदेश दिया गया।
1950 से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है बिरादरी
प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने कहा कि हजारा बुणजाई बिरादरी वर्ष 1950 से निरंतर सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बिरादरी द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से लोहड़ी वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाता है, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ा जाता है।
जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने की सराहना
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सविता कपूर, राज्य आंदोलनकारी अमित ओबराय, समाजसेवी राकेश ओबेरॉय, संतोख नागपाल, गौरव कुमार, इंद्राणी पांधी, सुरेंद्र अरोड़ा, नेहा शर्मा, अनिल नंदा, हरीश नारंग, अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बिरादरी द्वारा समाज को जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन चंडोक, महामंत्री सचिन विज, प्रचार मंत्री अभिनव थापर, अशोक मल्होत्रा, संजय उप्पल, अभिषेक तलवाड़, सतीश कक्कड़, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी, प्रद्युम्न कक्कड़, प्रदीप सुदी, संजय सुदी, धीरज ओबेरॉय, योगेश नंदा सहित बिरादरी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव थापर एवं सचिन विज ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने पर एक-दूसरे को बधाई दी।
