बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती सुषमा की अध्यक्षता में ऋषिकेश मुख्य शाखा में क्रेडिट आउट्रीच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की अन्य 3 शाखाओं (बीरपुर खुर्द,रेलवे रोड ऋषिकेश एवं डोईवाला शाखा) द्वारा सहभागिता दर्ज की गई। शिविर में 25 वर्ष पुराने ग्राहक को बैंक का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, ऋषिकेश [/su_highlight]
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा वर्तमान त्यौहारों के सीजन में बैंक द्वारा दी जा रही विशेष रियायती ब्याज दरों में छूट से लाभान्वित होने व बैंक से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा देना का आश्वासन दिया ताकि बैंकिंग कारोबार में वृद्धि दर्ज की जा सके।

