महाविद्यालय पाबौं में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
पौड़ी, विक्रमिंसह रावतः राजकीय महाविद्यालय पाबौं, पौड़ी गढ़वाल में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे और इसके प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को नशे और इसके प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ दिलवाई गई। जिसका प्रमाण पत्र सभी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ रजनी बाला को जमा करा दिया गया। प्राचाय द्वारा नशे के प्रभाव को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।
नोडल अधिकारी रजनी बाला द्वारा सभी छात्रों छात्रों को शपथ के अर्थ को परिभाषित किया गया, साथ ही साथ नशे से उनके व्यवहारिक सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करवाया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य, नोडल अधिकारी डॉ रजनी बाला, डॉ. अनिल शाह, डॉ. मुकेश शाह, डॉ. जेपी पंवार, डॉ सरिता और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
