कोटद्वार में “NEP 2020 Implementation & Rule-regulation & Examination” विषय पर अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
पौड़ी: महाविद्यालय कोटद्वार में आईक्यूएसी के तत्वावधान में कला संकाय और विज्ञान संकाय के छात्रों का “NEP 2020: Implementation, Rule- regulation & Examination” विषय पर एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विषयों, ABC I’d तथा समर्थ पोर्टल पर Student Life Cycle विषयों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। महाविद्यालय के डॉ. ए.पी.जे. कलाम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने किया।
प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नए सत्र में प्रवेश के लिए बधाई दी तथा अपने आशीर्वचनों से उत्साह वर्धन किया, साथ ही सभी छात्र छात्राओं को नियमित कक्षाओं में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता IQAC कोर्डिनेटर डॉ प्रवीन जोशी ने छात्र छात्राओं को एन0ई0पी0 2020 के विषय में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने NEP के अंतर्गत विभिन्न विषयों तथा उनका चयन, उनके क्रेडिट तथा समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकिल आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दीl
कार्यक्रम के अन्य मुक्त वक्ता रसायनशास्त्र के विभाग प्रभारी एवं परीक्षा प्रभारी श्री अभिषेक गोयल ने छात्र छात्राओं को क्रेडिट सिस्टम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया की किन आधार पर छात्रों के क्रेडिट का निर्धारण किया जाएगा, परीक्षा संबंधित क्रेडिट सिस्टम,एग्जिट एंट्री ऑप्शन, ग्रेडिंग सिस्टम, पास/ फेल तथा क्रेडिट की उपयोगिता के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने ABC (Academic bank of credit) आईडी तथा छात्र छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन और बाह्य मूल्यांकन के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान के विभाग प्रभारी प्रो0 एम0 डी0 कुशवाहा ने भी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा महाविधालय में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा छात्र हित के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कविता के माध्यम से एन ई पी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ तनु मित्तल ने किया तथा सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. डी. एस चौहान, डॉ. नीता भट्ट, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. कविता रावत, डॉ धर्मेंद्र, शुभम, सहित कुल 228 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
