“स्वच्छोत्सव” थीम पर चलेंगे जनपद टिहरी में वृहद स्वच्छता अभियान
टिहरी गढ़वाल, 16 सितम्बर 2025:
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में टिहरी जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा – 2025” पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस वर्ष का विशेष थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है।
पखवाड़े के प्रमुख कार्यक्रम
18 सितम्बर: मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर जन सहभागिता और विभागीय सहयोग से वृहद स्वच्छता अभियान।
23 सितम्बर: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व सुरक्षा किट वितरण।
25 सितम्बर (प्रातः 9 से 10 बजे):
सभी राजकीय कार्यालयों, संस्थानों, स्कूलों और ग्रामों में श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ।
27 सितम्बर (विश्व पर्यटन दिवस):
धनोल्टी, देवप्रयाग, लक्ष्मण झूला, गंगा घाटों, मंदिर परिसरों व पर्यटन स्थलों पर वृहद श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान।
02 अक्टूबर (गांधी जयंती):
विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, पेंटिंग, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिताएँ और रैली।
विजेताओं का सम्मान।
विशेष गतिविधियाँ
चयनित इकाइयों में सामुदायिक सफाई अभियान।
कॉलेज व स्कूली बच्चों की भागीदारी से मानव श्रृंखला, रैली, साइक्लाथॉन और बाइक रैली।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स और कॉम्पेक्टरों का संचालन।
पर्यटन स्थलों और वन क्षेत्रों की सफाई।
सभी सार्वजनिक वाहनों में प्लास्टिक कचरा संग्रहण व्यवस्था।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन खेल प्रतियोगिताएँ।
जिलाधिकारी के निर्देश
पखवाड़े के दौरान प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने पर जोर।
सभी विभाग अपनी गतिविधियों को अनिवार्य रूप से https://swachhatahiseva.gov.in पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
