लोक सूचना का अधिकार अधिनियम पर आधारित प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई वाकपटुता, लक्ष्मी चमोला रही प्रथम।
पौड़ी गढ़वाल/मजरा महादेव:
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज डॉ. आर.एस. टोलिया लोक सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में लक्ष्मी चमोला (पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा नौटियाल (तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि तृतीय स्थान देवेश्वरी और नंदिनी को संयुक्त रूप से मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत ने अपने विचार रखते हुए किया। उन्होंने सूचना के अधिकार की अच्छाइयों और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए छात्रों को जागरूक किया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता और बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं।
इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल तथा शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज रावत का विशेष सहयोग रहा।
