सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 149 नए केश सामने आये हैं। इस संक्रमण के चलते आज 05 संक्रमितों के मरने की खबर है। जिससे मौत का आंकड़ा 7068 पहुंच गया है। आज विभिन्न अस्पतालों से 152 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब पूरे राज्य में 2877 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक 323377 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 339127 हो गई है। प्रदेश में अभी भी सैंपल 9845 की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6.00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 05, चमोली में 06, चंपावत में 13, देहरादून में 43, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 14, पौड़ी में 02, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी में 01, ऊधमसिंह नगर में 10 और उत्तरकाशी में 08 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 95.36 प्रतिशत है।

