Tehro MLA Dr. Dhan Singh Negi
देहरादून: कांग्रेस ने टिहरी विधानसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आज ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए डॉo धन सिंह नेगी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
डॉ धन सिंह नेगी अभी तक भाजपा के विधायक थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर नाराज किया, जिसके चलते वह कांग्रेस में आज सुबह शामिल हो गए थे, उन्हें टिकट न मिलने पर भाजपा का एक धड़ा खासा नाराज है और कांग्रेस के टिकट पर उनका साथ देने वाला है।

