दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन
देहरादून। CM Pushkar Dhami ने आज देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूती देता है, बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार छोटे व्यापारियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
साफ-सफाई और ग्राहक सुविधा पर जोर
दुकानदारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर बाजार व्यवस्था से ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है और व्यापार में स्थिरता आती है।
व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी और विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
