सहकारिता मंत्री ने पिथौरागढ़ में किया महिला बैंक का उद्घाटन
Cooperative Minister inaugurated Women’s Bank in Pithoragarh
सरहद का साक्षी
पिथौरागढ़ः प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जाजरदेवल पिथौरागढ़ में महिला बैंक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ऋण भी वितरित किया। उन्होने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में जुटी है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कई स्वरोजगार योजनाएं संचालित की है। जिसके लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से सब्सिडी के साथ ऋण दिया जा रहा है। जिसका फायदा लोगों को ज्यादा से ज्यादा उठाना चाहिए।
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हो रही है तीव्र वृद्धि: डॉ. रावत
मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजनान्तर्गत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पिथौरागढ़ में 5000 लीटर प्रतिदिन क्षमता से 10000 लीटर प्रतिदिन क्षमता की दुग्धशाला विस्तार हेतु भूमि पूजन किया गया। जिसमें डॉ. रावत भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तीव्र वृद्धि हो रही है। पिछले वर्षों के मुकाबले प्रदेश में दुग्ध उत्पदान क्षमता में इजाफा हुआ है।
नारायणनगर के बहुउद्देश्यीय भवन का किया लोकार्पण

पिथौरागढ़ भ्रमण दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में नव निर्मित कक्षा कक्षों, प्रयोगशाला एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर के बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण किया। विकास खंड मुख्यालय धारचूला में सहकारी समितियों की बैठक कर 25 काश्तकारों को ऋण वितरण किया।
राजकीय महाविद्यालय मुवानी का किया निरीक्षण
दूसरी तरफ पिथौरागढ़ मुवानी में राजकीय महाविद्यालय मुवानी का निरीक्षण किया एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के अंदर महाविद्यालय का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नाचनी सहकारिता समिति में लाभार्थियों को चेक वितरण कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
