सरहद का साक्षी,
देहरादून: हालाँकि कोरोना संक्रमण के मामलों में आये दिन कमी आ रही है, मगर फिर भी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण के तहत सरकार प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते याने 22 जून तक बढ़ाने जा रही है, इसकी SOP जल्दी जारी हो जायेगी। इसके अलावा 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया जा रहा है। जिसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई।
अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। कोरोना कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी गयी है। बाजार हफ्ते में तीन दिन खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।
