[su_highlight background=”#0d1fa3″ color=”#fffcfe”]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]
राज्य में कोविड-19 के मामलों में यद्यपि लगातार गिरावट आ रही है, तथापि वैश्विक महामारी कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है: क्योंकि कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के चलते अभी भी पूरी सतर्कता बरतने की प्रबल आवश्यकता है। जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार किसी भी तरह का रिस्क उठाने के पक्ष में नहीं है। सरकार कोविड कर्फ्यू को हफ्तेभर आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 13 जुलाई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसमें शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। कोविड कर्फ्यू के शेष प्राविधान वही रखे गए हैं, जो वर्तमान में लागू हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।

