भंडार गांव में किसानों के खेतों में की गई धान की क्रॉप कटिंग, सिंचाई नहर निर्माण हेतु दिए निर्देश
टिहरी/04 अक्टूबर, 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल शुक्रवार को विकासखण्ड चंबा क्षेत्रान्तर्गत भंडार गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने धान उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीएम की उपस्थिति में भंडार गांव निवासी लक्ष्मी देवी के 30×30 वर्ग मीटर के दो खेतों में धान की क्रॉप कटिंग की गई।
ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को सिंचाई नहर निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, मौके पर मौजूद बीमा प्रतिनिधि ने किसानों को फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर तहसीलदार मो. शदाब, पटवारी धनपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
