श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद, केदारनाथ 23 अक्टूबर को
देहरादून। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धामों के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
👉 भू-बैकुंठ श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।
👉 भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर 2025 को बंद होंगे।
👉 द्वितीय केदार श्रीमद्महेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर 2025 तथा तृतीय केदार श्रीतुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर 2025 को शीतकाल हेतु बंद होंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इन पवित्र धामों में दर्शन का लाभ उठाते हैं। कपाट बंद होने के पश्चात शीतकालीन गढ़ी मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है, जहां भक्तजन दिव्य अनुष्ठानों के साक्षी बनते हैं।
