डीएम ने किया खांडखाला कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण
DM inspected Khandkhala Containment Zone
सरहद का साक्षी
नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्रातः तहसील टिहरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित खांडखाला पहुंचकर कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मिकों के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश न करने पाए, साथ ही कंटेनमेंट जोन का कोई व्यक्ति बाहर के किसी व्यक्ति से न मिल पाए, साथ ही इसके साथ ही कंटेनमेंट जवानों में आवश्यक वस्तुओं खाद्य सामग्री इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
खांडखाला में पाए गए थे 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट जोन खांडखाला में 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए थे जिनको आइसोलेशन हेतु कोविड केअर सेंटर भेजा गया था।
मौके पर उप जिलाधिकारी टिहरी एफ०आर० चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
