कोरोना: हाईरिस्क कांटेक्ट व सिंप्टोमेटिक व्यक्ति का अनिवार्य रूप से सैंपल लिया जाए
Corona: The sample of the high-risk contact and the subject should be compulsorily taken: DM
सरहद का साक्षी
नई टिहरी: कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने गत दिवस देर सायं क्षेत्रीय अधिकारियों एवं रेखीय विभागों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यप्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हाईरिस्क कांटेक्ट व सिंप्टोमेटिक व्यक्ति का अनिवार्य रूप से सैंपल लिया जाए, इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल कांटेक्ट रेसिंग की कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि होम आइसोलेशन व संस्थागत कॉरेन्टीन व्यक्ति किसी भी दशा में निर्धारित नियमों का उल्लंघन न करने पाए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति होम आइसोलेशन एवं कोरेंटिन के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित के प्रति महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जाए।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि रोग निरोधी उपचार (प्रोफिलैक्टिक ट्रीटमेंट) के तहत जनपद के समस्त होटल एवं ढाबों के कर्मचारियों व होम आइसोलशन पर रह रहे व्यक्तियों को आइवरमेक्टिन औषदि का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय साथ ही इस औषदि के सेवन के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है।
समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत जियालगढ़ में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। कहा कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों के सेम्पल लेने हेतु स्वास्थ्य, राजस्व व पुलिस की टीम प्रातः 10 बजे गांव पहुंची लेकिन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों ने सहयोग नही किया। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हाई रिस्क कॉन्टेक्ट्स का सेम्पल लिया जाना अति आवश्यक है, इसमें किसी भी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नही है।
कहा कि जान-जागरूकता व आपसी सहयोग से ही कोरोना को हरा पाना संभव है। कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क मैं आए आए हाई रिस्क कांटेक्ट/व्यक्ति यदि सेम्पल नही देते है तो ऐसे में संक्रमण के प्रसार की संभावना बनी रहती है।
उप जिलाधिकारी घनसाली संदीप तिवारी ने बताया कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुल 16 व्यक्ति होम आइसोलेशन पर रह रहे हैं। कहा कि गत दिवस स्वास्थ्य विभाग का दाल स्वास्थ्य परीक्षण हेतु गंगेरी/पनेली में संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंचा तो संबंधित व्यक्ति होम आइसोलेशन पर नही पाया गया।
जिलाधिकारी ने प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि हाई रिस्क कांटेक्ट यदि सेम्पल देने में समस्याए उत्पन्न करने एवं होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति की एफआईआर दर्ज की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नही होना चाइये और न ही कंटेनमेंट जोन से कोई व्यक्ति बाहरी संपर्क में आने पाए।
