Provide information in respect of retired and transferred personnel within one week. Officer: DM
नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन, डेयरी एवं सहकारिता आदि रेखीय विभागों से सम्बन्धित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
स्वरोजगार परक योजनाओं का मनरेगा से कन्वर्जन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला योजना के अन्तर्गत संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं का मनरेगा से कन्वर्जन कर कार्य किया जाय। उन्होंनें अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करते हुए लाभार्थियों का चयन करने व योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ लेकर मुर्गी पालन, बकरी पालन, गाय व भैंस पालन कर रहे लाभार्थियों से मुर्गी बाड़ा, बकरी बाड़ा व गौशाला निर्माण के प्रस्ताव लेकर विकास विभाग को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करायें, ताकि मनरेगा से मुर्गी बाड़ा, बकरी बाड़ा व गौशाला निर्माण करवाया जा सके।
गंगा गाय योजना का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने डेयरी विभाग के अधिकारी को गंगा गाय योजना का लक्ष्य बढ़ाने तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना से पात्र लोगों को आच्छादित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनें डेयरी विभाग के अधिकारी को मनरेगा से कन्वर्जन कर चल रही योजनाओं, उद्यान विभाग को पौलीहाउस निर्माण व घेरवाड़ सम्बन्धी कार्यों एवं कृषि विभाग को जल संचय टैंक निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, जिला विकास अधिकारी आनन्द सिंह भाकुनी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सहायक निदेशक दुग्ध पे्रमलाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र महेश प्रकाश, पशु चिकित्साधिकारी आरपी शुक्ला आदि उपस्थित थे।
