देवप्रयाग एसटीपी ओवरफ्लो मामले में कॉन्ट्रैक्टर पर सख्ती, कीर्तिनगर–श्रीनगर को-ट्रीटमेंट प्लांट संचालन की समीक्षा; गंगा संरक्षण कार्यों में ग्राम प्रधानों को नोडल बनाने के निर्देश
टिहरी/15 नवम्बर 2025।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण, एसटीपी संचालन, सीवर लाइन सुधार व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अवसंरचना की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
🔷 सभी एसटीपी की स्थिति की समीक्षा, सीसीटीवी लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सभी एसटीपी की बिंदुवार समीक्षा की और निर्देश दिया कि
“प्रत्येक एसटीपी पर उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।”
बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप ने बताया कि देवप्रयाग स्थित 150 केएलडी एसटीपी के ओवरफ्लो की शिकायत पर कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
इस पर डीएम टिहरी ने निर्देश दिए—
- कॉन्ट्रैक्टर को पुनः नोटिस दिया जाए
- 48 घंटे में जवाब न मिलने पर पेनाल्टी लगाई जाए
- और आवश्यक कार्रवाई कर समिति को अवगत कराया जाए
🔷 कीर्तिनगर–श्रीनगर को-ट्रीटमेंट प्लांट पर चर्चा
अवगत कराया गया कि कीर्तिनगर के 397 भवनों/घरों के सीवर के उपचार हेतु श्रीनगर में 30 केएलडी का को-ट्रीटमेंट प्लांट संचालित है।
इस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पंचायत कीर्तिनगर को निर्देश दिया कि:
“एसओपी तैयार कर अगली कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जाए।”
🔷 आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सीवर लाइन दुरुस्ती पूरी
बैठक में बताया गया कि:
- तपोवन में 350 मिमी ग्रेविटी सीवर लाइन
- और चोरपानी एवं मुनिकीरेती क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन
को ठीक कर लिया गया है।
केमसारी सीवर लाइन के संबंध में ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्यों के लिए डीपीआर ADB प्रोजेक्ट में स्वीकृत है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीवर लाइन से जुड़े नालों की मरम्मत हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।
🔷 गंगा संरक्षण में ग्राम प्रधान होंगे नोडल अधिकारी
डीएम नितिका खंडेलवाल ने निर्देश दिया कि
“उप-निर्वाचन के बाद गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के आसपास के सभी गांवों में ग्राम सभा प्रधानों को नोडल अधिकारी नामित किया जाए।”
इस हेतु डीपीआरओ को सूची उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
🔷 जिला गंगा प्लान और प्रशिक्षण कार्यशाला पर विस्तृत चर्चा
बैठक में जिला गंगा प्लान तैयार किए जाने के लिए
देहरादून और नैनीताल में आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु जिला स्तरीय सदस्यों के नामांकन पर विचार किया गया।
साथ ही समिति का
PFMS–Treasury Single Account खोले जाने पर भी विमर्श हुआ।
🔷 उपस्थित अधिकारीगण
बैठक में डीपीओ नमामि गंगे प्रोजेक्ट अरुण उनियाल, ईई सिंचाई अनूप ड्यूंडी, डीपीआरओ एम.एम. खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
