भक्ति, एकता और संस्कारों का संगम बना केशरीबाग जगेठी; जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
गजा (टिहरी गढ़वाल), 2 नवम्बर 2025।
प्रखंड चंबा के अंतर्गत केशरीबाग जगेठी में रावत बंधुओं द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजन यज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन केशरीबाग जगेठी के प्रमुख समाजसेवी स्व. भक्तदर्शन सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री देवी तथा परिवारजनों — भगवान सिंह, भरपूर सिंह, भूपेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिंह, भानुप्रकाश, दिग्विजय, अनमोल, दर्शन रावत, विनोद और यशवंत रावत — द्वारा अपने आवास पर किया गया।
भंडारे में मुख्य अतिथियों के रूप में गजा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर खाती, कैप्टन मनजीत सिंह नेगी, पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र रमोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राणा, राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, तथा अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक भूपेन्द्र धनोला, पदम सिंह रावत, सत्येसिंह रावत, सेवानिवृत्त अध्यापक राकेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, विक्रम सिंह धनोला, सहित क्षेत्र की मातृशक्ति और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भक्तिमय माहौल में देवी आराधना और सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक एकता, धार्मिक भावना और पारिवारिक संस्कारों को नई शक्ति मिलती है।
