राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग ने किया आयोजन
टिहरी/06 नवम्बर, 2025।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा आज गुरुवार को टिहरी झील में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पैराग्लाइडिंग पायलट कपिल नौटियाल, पवन, अनुज, अभय, अजय, चरण जीत, सौरभ और सोसो ने टिहरी झील के ऊपर रोमांचक हवाई करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगे पैराशूटों की छटा बिखरी तो पर्यटक उत्साह और रोमांच से झूम उठे।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित एवं जिम्मेदार एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करना और टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।
कार्यक्रम में मनोज प्रसाद बिजवाण, गीता चौहान, उमेद सिंह राणा, दरमियान सिंह नेगी सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं पर्यटक उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बताया।
