टीएचडीसी के सहयोग से हितायु लोक कल्याण समिति नागणी का पहल
गजा: डी.पी. उनियाल, चंबा ब्लॉक के नगर पंचायत गजा में मंगलवार को टीएचडीसी के सहयोग से हितायु लोक कल्याण समिति, नागणी द्वारा चार माह के नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक सतर्कता विभाग जेपी चमोली, वरिष्ठ अधिकारी सामाजिक उत्तरदायित्व के.एस. पंवार, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती (गौंसारी), सभासद श्रीमती रंजना चौहान, समिति सचिव दिवाकर पैन्यूली तथा पूर्व प्रधान श्रीमती प्रियंका चौहान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार व आत्मनिर्भरता के द्वार खोलते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि युवा पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।
टीएचडीसी के सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक जेपी चमोली ने कहा कि सतर्कता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें समाज के हर स्तर पर इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने सतर्कता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती एवं सामाजिक कार्यकर्ता जोत सिंह असवाल ने कहा कि धार अकरिया, मखलोगी, क्वीली और पालकोट पट्टी जैसे बांध प्रभावित क्षेत्रों में टीएचडीसी सेवा मद से सहयोग आवश्यक है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह खाती (सेवा भारती) ने कहा कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण से स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और इससे युवा सेवा प्रदाता के रूप में भी समाज में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।
टीएचडीसी सेवा मद के अधिकारी कुंवर सिंह पंवार ने बताया कि टीएचडीसी समय-समय पर ऐसे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ताकि स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर पर समिति सचिव दिवाकर पैन्यूली, सभासद श्रीमती रंजना चौहान, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, मुख्य प्रशिक्षक शिव प्रकाश पंत, प्रशिक्षार्थी निकिता, दीपिका, पुष्पा, निशा, संजना, किरन, अंजली, सलोनी, पूनम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
