G-20 पर आधारित संगोष्ठी
G-20 आधारित संगोष्ठी का हि.क.च.कु.ब. राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में आयोजन किया गया, संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. पंकज पंत द्वारा की गयी। जिसमें मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता मेहता द्वारा G-20 के सन्दर्भ PPT के माध्यम से विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उन्होने बताया कि G-20 अध्यक्षता से भारत अपनी विश्व पटल पर पहचान बनाने पर विश्व ब्रॉण्ड एम्बेस्डर की भूमिका निभा रहा है। इस समय भारत को अपनी संस्कृति सभ्यता को प्रसारित करने का स्वर्णिम अवसर है। इसी क्रम में भरत लाल, कु. नेहा, कु. प्रीति, कुछ दीपा, कु. दिया, कु. निधि एवं मानवेन्द्र असवाल इत्यादि छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे।
प्राचार्य प्रो. पंकज पंत द्वारा G-20 के सभी बिन्दुओं में ग्लोबल वार्मिंग, कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की भूमिका को समझाते हुए ट्रोकिया के महत्त्व को समझाया जिसमें पूर्व अध्यक्षता एवं वर्तमान अध्यक्ष तथा भविष्य में अध्यक्षता कर रहे देशों के आपसी सामंजस्य एवं रणनीति से G-20 सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन कराया जा रहा हैं जिसमें इस समय भारत की अहम भूमिका है। G-20 के अलावा अन्य देशों को भी भारत इस सम्मेलन में आमंत्रित कर रहा है जिससे भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार जुयाल, डॉ. उपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. अंजली रावत, डॉ. रेनू सनवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरिओम चन्द्र सुत, डॉ. शशि चौहान, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. आरती रावत, डॉ. सुमन लता, डॉ. सोहनी, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. कंचन सहगल, डॉ. प्रवीन मैठाणी, डॉ. अंजना एवं छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग विजय कुमार, नवनीत सती आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ. नन्द किशोर चमोला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
