Dr. Shobha Ram Uniyal 'Bhushan'
सिद्ध श्रीशिव मन्दिर धर्मपुर में 17 अगस्त से होगा भव्य श्रीरामकथा का आयोजन
देहरादून। धर्मपुर मुख्य चौराहा स्थित पौराणिक सिद्ध श्रीशिव मन्दिर में 17 अगस्त से दिव्य एवं भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर प्रबंध समिति एवं कीर्तन मण्डली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य श्रीरामयज्ञ का समापन रामनवमी के अवसर पर 25 अगस्त को हवन पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा।
गुरुवार 17 अगस्त 2023 को अपरान्ह 2.00 बजे कलश यात्रा के बाद 3.00 वजे से श्रीरामकथा प्रारम्भ हो जायेगी। इस भव्य एवं दिव्य श्रीरामकथा में कथा वाचक डा. शोभा राम उनियाल, ‘भूषण भाई ओझा’ श्रीराम भक्तों को अपनी मधुरवाणी से कथा का रसपान करायेंगे।
आपको बतादें धर्मपुर देहरादून मेन चौक पर स्थित यह पौराणिक शिवालय भगवान शिव का सिद्ध मंदिर है। आयोजक मण्डल ने सभी भगवतभक्तों से कलश यात्रा में सम्मिलित होने एवं कथा रसपान का आग्रह किया है।
