नकोट, मखलोगीः श्री महादेव ग्राम छाती के पौराणिक शिवालय में आयोजित भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं मोक्ष प्रदायक श्री शिवमहापुराण में कथा वक्ता अनन्त विभूषित स्वामी श्री बद्रीश महाराज ने कहा कि श्री शिवमहापुराण में जो कुबेर कथा का श्रवण करता है उस पर भगवान भोले नाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि कुबेर कक्षा का श्रवण करने वाले भक्तों के घर का भण्डार कभी अपूर्ण नहीं रहता है। कहा कि भगवान कुबेर की कृपा प्रसाद से ही मानव अन्न प्राप्त कर रहा है और धन संग्रह करता है। उन्होंने सृष्टि की उत्पति के संदर्भ में कहा कि श्री मनु भगवान विष्णु के अवतार थे। जिनके कारण हम मानव कहलाये।
सौनकादि ऋषियों की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म हमेशा आगे रहता है और कर्म हमेशा पीछे रहता है। उन्होंने धर्म का पालन करते हुए कर्म के फल की इच्छा ईश्वर पर छोड़ने का आह्वान किया।
विस्तार पूर्वक वीडियो का श्रवण कीजिएगा।
