नकोट, मखलोगीः पौराणिक शिवालय श्री महादेव ग्राम छाती में आयोजित श्री शिवमहापुराण एकादश ज्ञानयज्ञ में शिवभक्तों की बेहताशा भीड़ उमड़ रही है। ज्ञानयज्ञ पाण्डाल खचाखच भर रहा है।
कथा वक्ता पूज्यपाद स्वामी बद्रीश जी महाराज के मुखारविन्द से शिव भक्त श्री शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रवण कर रहे हैं। स्वामी बद्रीश जी महाराज के गढ़वाली भजनों का शिवभक्त खूब आनन्द लेते हुए प्रफुल्लित होकर झूम रहे हैं। आज की कथा में स्वामी बद्रीश जी महाराज ने दक्ष प्रजापति का कथा का रसपान करवाया।


