[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, जाखणीधार।[/su_highlight] टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ. धनसिंह नेगी ने जाखणीधार प्रखण्ड के गांवों एवं कस्बों का भ्रमण कर नागरिको को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बैग वितरित किए। इस दौरान उन्होंने जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम छोल गाँव में सड़क से गाँव तक विधायक निधि से निर्मित सीसी टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान द्वारा किए गए गुणवत्ता युक्त कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने ग्रामवासियों को बधाई दी।

विधायक डॉ. धनसिंह नेगी ने जाखणीधार क्षेत्र के ग्राम छोलगाँव, नंदगाँव, मठियाली, चाह, गडोलिया, चौरी, पिपोला, पीपलडाली में भ्रमण कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बैग वितरित किये।
