[su_button background=”#063f0d” color=”#fffffe” size=”2″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″] सरहद का साक्षी @कवि: सोमवारी लाल सकलानी, निशांत[/su_button]
मातृ शक्ति की ताकत हर युग में,
सदा समर्पित- कर्तव्य निभाने में।
आदिकाल से आधुनांत तक निष्ठा,
भाव जग -कल्याण हित कर्मो में।
परिदृश्य झलकता साफ प्रशासन,
स्व जनपद प्रिय – पावन टिहरी में।
अध्यक्ष टेहरी जिला पंचायत सोना,
नगर सीमा कृशाली- सुमन रमोला।
जिलाधीश वर्तमान श्रीवास्तव ईवा,
ब्लॉक प्रमुख शिवानी और सुनीता।
पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ तृप्ति भट्ट हैं,
ध्येय लक्ष्य उद्देश्य सबका जन सेवा।
आई पी एस पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक,
जब से टेहरी – जनपद में आ पहुंची ,
जन संवाद नशा मुक्ति की जनपद में,
एक बड़ी मुहीम व्यवस्था वह छेड़ी ।
कोरोना कु काल मे, किया काम अनोखा,
जन जन तक पहुंची, यहां वांछित सुविधा।
सदियों से भारत मां का एक नाम है माता,
यहां सदा ही मातृ शक्ति- योगदान अनूठा,
*कवि कुटीर, सुमन कॉलोनी चंबा, टिहरी गढ़वाल


