उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की टिहरी जिला इकाई ने सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर औपबन्धिक मानदेय शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग पर जोर दिया है और मांगे न माने जाने की दशा में प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]
संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड के सुदूरवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिबद्धता के साथ शिक्षण कार्य कर रहे डीएलएड प्रशिक्षित मानदेय एवं औपबन्धिक शिक्षकों का नियमितीकरण सर्वोच्च न्यायालय में योजित अपील के पारित निर्णय 17 अप्रैल 2020 हिमाचल प्रदेश सरकार की तर्ज पर किया जाय। तथा राज्य में टीईटी उत्तीर्ण औपबन्धिक शिक्षकों को 31 मार्च 2019 से पूर्व समायोजित हुए औपबन्धिक शिक्षकों की भांति समायोजित किया जाय।
संघ के जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ऐसे शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर यथाशीघ्र अमल नहीं किया जाता है तो संघ को प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
