उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया — निर्णायक मंडल में डॉ. सोनिया, डॉ. अमित और डॉ. रंजू उनियाल शामिल रहीं।
देवप्रयाग/दिनांक 06 नवम्बर, 2025।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) में “राज्य रजत जयंती तक” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और विकास यात्रा पर अपने विचार उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के परिणाम में स्नेहा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, दीया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान, तथा अमीषा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कोमल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सोनिया, डॉ. अमित एवं डॉ. रंजू उनियाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राज्य की उपलब्धियों के प्रति जागरूकता, लेखन कौशल का विकास, तथा राज्य गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना था।
