जौनपुर व प्रतापनगर विकासखंडों में जागरूकता संगोष्ठी, टीकाकरण अभियान, पशु स्वास्थ्य शिविर व दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन गतिविधियाँ सम्पन्न
टिहरी गढ़वाल।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में पशुपालन विभाग द्वारा विविध विकासात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा जनपद के समस्त वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी (SVO) एवं पशु चिकित्साधिकारी (VO) के सहयोग से किया गया।
📍 जौनपुर एवं प्रतापनगर विकासखंडों में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम:
✅ पशुपालकों के लिए जागरूकता संगोष्ठी
✅ एफ.एम.डी./एल.एस.डी. टीकाकरण अभियान
✅ नस्ल सुधार एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम
✅ पशु स्वास्थ्य शिविर
✅ दुग्ध संग्रहण एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन गतिविधियाँ
👨🌾 लाभान्वित पशुपालक: 275
🐄 कुल पशुधन संख्या: 455
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों, रोग नियंत्रण, पोषण प्रबंधन एवं उत्पादकता वृद्धि के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि —
“समर्पित पशुपालन से ही स्वस्थ पशुधन और समृद्ध किसान का निर्माण संभव है। विभाग द्वारा ग्रामीण विकास एवं पशु कल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।”
