नवरात्र के अवसर पर धार्मिक ग्रंथ भेंट, सेवा संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा
टिहरी गढ़वाल, 27 सितम्बर 2025: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से भेंट कर नवरात्र के शुभ अवसर पर धार्मिक पुस्तक श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इस अवसर पर परिषद प्रतिनिधियों ने विभिन्न संवर्गों से संबंधित सेवा प्रकरणों के निस्तारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से—
- भगवान सिंह राणा (जिलाध्यक्ष)
- विनय बहुगुणा (कोषाध्यक्ष)
- अनूप सिंह नेगी (उपाध्यक्ष)
- भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल (उपाध्यक्ष)
- वीरू शाह (उपाध्यक्ष)
- विनोद विष्ट, अरविंद गोस्वामी, अरविन्द उनियाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सेवा संबंधी मुद्दों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
