समस्त व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय से पूर्ण करने के निर्देश
टिहरी/दिनांक 27 सितम्बर, 2025।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न समितियों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर मेले को सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंडाल एवं स्टॉल, साज-सज्जा, आमंत्रण पत्र, प्रतिभागी व्यवस्था, वीआईपी प्रबंधन, आवास, प्रचार-प्रसार, जलपान, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, वाहन, हैलीपैड, अग्नि एवं सामान्य सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सीडीओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोजगार मेला, गोष्ठियां, सम्मेलन और साक्षरता शिविर की तैयारियां निर्धारित समय तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभागियों को दिए जाने वाले प्रमाण पत्रों हेतु डेटा मंगलवार तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, डीटीडीओ एस.एस. राणा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
