Tehri Congress performs silent satyagraha in protest against the heinous crime committed with Hathras’s daughter
सरहद का साक्षी
नई टिहरी: हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध और बलात्कार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी मौन सत्याग्रह कांग्रेसियों द्वारा नई टिहरी के भीमराव अंबेडकर पार्क पर एकत्रित होकर मौन सत्याग्रह किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि देश और प्रदेश में जब जब भाजपा की सरकारें आती है तब तब अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जाती है। भाजपा शासित राज्यों में लगातार, माँ, बहन और बेटियों के साथ इस तरह के कुकृत्य जैसे घिनोने अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय गुनसोला और सैयद मुशरफअली ने कहा की यूपी में योगीराज में गुंडाराज ,बलात्कार की घटनाएं और अनुसूचित जाती,जनजाति के लोग आज अपने आप को असहाय ऒर असुरक्षित महसूस कर रहें। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत और सेवा दल की महिला जिला अध्यक्ष आशी रावत ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिनों भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण और शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही है और जब हमारी नेता प्रियंका गांधी जी दलित पीड़ित शोषित वर्ग के लोगों को मिलने जाती है तब भाजपा को क्यों परेशानी होती है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप पवार, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, राजखेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पीसीसी सदस्य कुशल आनंद भट्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव खुशीलाल, विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर सिंह चौहान, महासचिव अमित चमोली, शकील अहमद, कांग्रेस नेता राजेंद्र बोरा, बिजल दास, श्याम लाल, शाह पंकज चौहान आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।
